Tuesday, 8 December 2015

काबुल चिकन स्ट्रीट की रौनक़ क्यों गुम हो गई?

Image copyright
काबुल का चिकन स्ट्रीट ऐसी चीज़ों के लिए मशहूर है जहां से लोग अफ़ग़ानिस्तान की यादों को चीज़ों की शक्ल में ख़रीदकर अपने साथ ले जाते हैं.
विदेशी सेना और कामगारों के चले जाने से यहां के व्यापार को काफ़ी नुक़सान पहुंचा है.
Image copyright
लैपीस लैज़ुली (क़ीमती पत्थर) की एक दुकान में जहां कभी दस कामगारों की जगह होती थी वहीं अब उसकी जगह चार कामगारों को रखा जाता है.
यह क़ीमती पत्थर अफ़ग़ानिस्तान के उत्तरी प्रांत बादाख़शान के खानों में पाया जाता है.
Image copyright
इसके व्यापारी का कहना है कि पिछले साल से इसकी क़ीमत में ज़बरदस्त गिरावट आई है. इसकी क़ीमत क़रीब 43 हज़ार रुपए प्रति किलो से घटकर क़रीब 10 हज़ार रुपए प्रति किलो हो गई है.
Image copyright
तालिबान के पतन के एक साल बाद 2002 में चिकन स्ट्रीट में काफ़ी रौनक़ आई थी. व्यापारियों का कहना है कि यह साल सबसे बेहतरीन था क्योंकि इस साल बड़े पैमाने पर विदेशी सेना और कामगार आए थे.
Image copyright
इस स्ट्रीट का नाम चिकन स्ट्रीट एक मुर्ग़े की दुकान की वजह से पड़ा जो कि किंग ज़ाहिर शाह के समय में था.
Image copyright
नाटो की सेना चिकन स्ट्रीट की सुरक्षा में तबसे तैनात रहती है जब अक्तूबर 2004 में एक क़ालीन की दुकान पर सेना के जवानों को निशाना बनाते हुए आत्मघाती हमला किया गया था.
इस हमले में एक अफ़ग़ानी महिला और एक लड़की मारी गई थी.
Image copyright
अकबर सामांदरी सालों से चिकन स्ट्रीट में आभूषण और पुरानी चीज़ों की दुकान चलाते हैं. उनका कहना है, "जब विदेशी आए थे तो वो वक़्त चिकन स्ट्रीट के लिए सबसे बढ़िया वक़्त था. लेकिन यह सिर्फ़ 2007 तक रहा जब तक कि सुरक्षा व्यवस्था ख़राब नहीं हो गई. विस्फोट और आत्मघाती हमले शुरू हो गए."
Image copyright
अफ़ग़ानिस्तान में मशहूर क़ालीन और ग़लीचों का बाज़ार भी ख़स्ताहाल में है. दूसरे व्यापारों के साथ क़ालीन का व्यापार भी चिकन स्ट्रीट में ख़राब हालत में है.
Image copyright
हाल के सालों में चिकन स्ट्रीट के रेस्टॉरेंट और स्पोर्ट्स क्लब बंद हुए हैं. इसने जूस और बर्गर की फुटपाथी दुकानों के लिए जगह बना दी है.
Image copyright
एक ओर जहां चिकन स्ट्रीट की दुकानों पर अफ़ग़ानी चीज़ों की मांग कम हो रही हैं वहीं आभूषणों की दुकान पर चाइनीज़ सामान दिखने लगे हैं

No comments:

Post a Comment