Sunday, 27 December 2015

तेज़ाब ले जा रही ट्रेन पटरी से उतरी

Image copyrightQueensland Police
ऑस्ट्रेलिया में सल्फ़्यूरिक एसिड (तेज़ाब) लेकर जा रही एक ट्रेन पटरी से उतर गई.
ये दुर्घटना क्वींसलैंड राज्य के पश्चिमोत्तर इलाक़े जूलिया क्रीक में रविवार को स्थानीय समय के अनुसार 10.20 बजे हुई. ट्रेन में कुल 26 डिब्बे थे जिनमें दो लाख लीटर सल्फ़्यूरिक एसिड था.
हादसे में तीन रेलवे कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद इलाक़े में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है और दो किलोमीटर के दायरे में लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है.
क्वींसलैंड पुलिस का कहना है कि ये अभी पता नहीं चल पाया है कि दुर्घटना के कारण कुल कितना एसिड रिसा है.
यह इलाक़ा बाढ़ से भी प्रभावित रहा है जिसके कारण वहां तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है. दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
सल्फ़्यूरिक एसिड बहुत तीव्र पदार्थ होता है और त्वचा के संपर्क में आने पर ये उसे जला सकता है.

No comments:

Post a Comment