नई दिल्ली । डीडीसीए मामले विरोधियों के साथ-साथ अपनों के हमले झेल रहे वित्त मंत्री अरुण जेटली की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं। पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने जेटली को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर निशाने पर लिया है। ललित मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि बीसीसीआई में चले हर घटनाक्रम के पीछे आप ही थे, मैं इसे जानता हूं। इससे पहले, देर शाम ट्वीट कर मोदी ने आम आदमी पार्टी को उनकी वेबसाइट से मदद लेने के लिए कहा था। ललित मोदी ने लिखा कि अरुण जेटली के बारे में डेटा चाहिए तो आम आदमी पार्टी मेरी वेबसाइट और टाइमलाइन चेक कर सकती है। और उनकी टीम से मैं लंदन में मिल भी सकता हूं। केजरीवाल के खिलाफ जेटली के मानहानि केस का हवाला देते हुए मोदी ने लिखा कि प्लीज पहले मुझपर केस कीजिए, मानहानि का केस मुझपर ठोकिए… मैंने आपकी सबसे ज्यादा निंदा की है। सीएम ऑफिस में सीबीआई छापेमारी के बाद से सीएम अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी सहित बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद ने भी जेटली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
No comments:
Post a Comment