Wednesday, 2 December 2015

कैलिफ़ोर्निया गोलीबारी के दो संदिग्ध मारे गए

Image copyrightEPA
अमरीकी राज्य कैलिफ़ोर्निया के सैन बर्नारडिनो में हुई गोलीबारी में 14 लोग मारे गए हैं और 17 अन्य घायल हुए हैं.
Image copyrightAP
पुलिस कार्रवाई में शामिल एक अधिकारी के मुताबिक़ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो संदिग्ध हमलावर भी मारे गए हैं. इनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं.
पुलिस ने एक तीसरे व्यक्ति को हिरासत में लिया है लेकिन अभी ये साफ़ नहीं हो पाया है कि उस व्यक्ति का इस गोलीबारी से सीधा कोई संबंध है या नहीं.
सैन बर्नारडिनो के पुलिस प्रमुख के अनुसार गोलीबारी विकलांग लोगों के लिए बनाए गए एक सामाजिक सेवा केंद्र पर उस समय हुई जब वहां एक कार्यक्रम चल रहा था.
Image copyrightReuters
पुलिस इमारत में एक संदेहास्पद बैग मिला है, पुलिस ने उसमें विस्फोटक होने की आशंका जताई है. बैग मिलने के बाद इमारत को ख़ाली करा लिया गया है.
शहर के पुलिस प्रमुख के मुताबिक़ हमलावर सैनिकों की तरह कपड़े पहने हुए थे और भारी हथियारों से लैस थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ हमला होते ही लोगों ने बचने के लिए अपने आपको कमरों में क़ैद कर लिया.
Image copyrightAP
बीबीसी संवाददाता जेम्स कूक के ट्वीट के मुताबिक़ एफ़बीआई ने कहा है कि यह चरमपंथी हमला हो सकता है. लेकिन वो अभी तक यह नहीं जान पाए हैं कि यह क्या है. वो हमले की जांच कर रहे हैं.
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमरीका में गोलीबारी का एक पैटर्न है जिसकी मिसाल दुनिया में और कहीं नहीं मिलती.
उन्होंने आगे कहा, ''हमलोग इस बारे में कोई क़दम तो उठा सकते हैं. इस तरह की वारदात को पूरी तरह ख़त्म नहीं कर सकते, लेकिन इतना तो कर ही सकते हैं कि ऐसी घटनाएं कम हों."

No comments:

Post a Comment