नई दिल्ली। २००२ के चर्चित हिट एंड रन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को राहत दी है। शीर्ष अदालत ने हिट एंड रन मामले पर सुनवाई करते हुए रविन्द्र पाटिल की मां सुशीला हिम्मतराव पाटिल की उस याचिका को सुनने के बाद खारिज कर दिया, जिसमें सलमान खान की जमानत को रद्द किए जाने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने पूरा मामला सुनने के बाद कहा कि इस संबंध में हाई कोर्ट का पैâसला बिल्कुल सही है। इसलिए इस मामले में हस्तक्षेप की कोई ़जरूरत नहीं है। अदालत के इस रुख से अभिनेता सलमान खान को बड़ी राहत मिल गई। उल्लेखनीय है कि २८ सितंबर २००२ को मुंबई के उपनगरीय इलाके बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की टोयोटा लैंड व्रूâजर ने पुâटपाथ के किनारे एक दुकान में टक्कर मार दी थी, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी और चार अन्य लोग घायल हो गए थे।
No comments:
Post a Comment