अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने पेरिस में जलवायु परिवर्तन शिखर बैठक में कहा, 'हम अपने बीच सबसे कमजोर देशों को अकेला नहीं छोड़ेंगे।'
अमेरिका के अधिकारियों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन को लेकर मदद से संबंधित अमेरिकी बजट को 2020 तक 80 करोड़ डॉलर कर दिया जाएगा जो 2014 में 43 करोड़ डॉलर था।
केरी ने कहा, 'अमेरिका सहित दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को बड़ी भूमिका अदा करनी होगी।'
जलवायु पर भारत के साथ सहमति की कोशिशें जारी : अमेरिका
व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन पर भारत के साथ सहमति बनाने के लिए अमेरिका की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश आर्नेस्ट ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं भारत को सबसे बड़ा अवरोध कहूं।'
उन्होंने कहा, 'जब आप 180 से अधिक देशों के साथ किसी समझौते पर बातचीत करते हैं तो वहां बहुत सारे मुद्दों का निवारण करना होता है। परंतु इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि अमेरिका की ओर से ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।'
No comments:
Post a Comment