Thursday, 17 December 2015

'नाइजीरिया में अगवा भारतीय नाविक सुरक्षित'


सुषमा स्वराजImage copyrightap
भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाँच भारतीय नाविकों के नाइजीरिया में अग़वा किए जाने की पुष्टि की है.
सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बताया, "मेरे पास पाँच भारतीय नागरिकों के नाइजीरिया में अग़वा किए जाने की सूचना है. समुद्री लुटेरों के साथ संपर्क हो गया है. भारतीय नाविक सुरक्षित हैं."
सुषमा स्वराजImage copyrightOther
सुषमा स्वराज ने बताया है कि इस मामले पर नाइजीरिया में भारतीय राजदूत ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति से मुलाक़ात की भी की है.
स्वराज ने ट्वीट किया, "नाइजीरिया में हमारे राजदूत एआर घनश्याम ने 12 दिसंबर को वहाँ के राष्ट्रपति से मुलाक़ात की है. वे नाविकों की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं."
इन नाविकों के अपहरण के बारे में सुषमा स्वराज को ट्विटर के ज़रिए जानकारी दी गई थी.

No comments:

Post a Comment