कलाकार हेमा उपाध्याय और वकील हर्ष भामबानी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने हेमा के पति चिंतन उपाध्याय को गिरफ़्तार किया है.
मुंबई पुलिस के उपायुक्त धनंजय कुलकर्णी ने बीबीसी को बताया, "चिंतन उपाध्याय को सोमवार रात गिरफ़्तार किया गया है. अब तक इस मामले में कुल चार लोग गिरफ़्तार किए जा चुके हैं." इनमें से एक गिरफ़्तारी बनारस से हुई थी.
मुंबई में जानी मानी पेंटर और इंस्टॉलेशन कलाकार हेमा उपाध्याय और उनके वकील हर्ष भामबानी कुछ दिन पहले मृत पाए गए थे.
दोनों के शव मुंबई के उपनगरीय इलाक़े कांदीवली के एक नाले से 11 दिसंबर को मिले थे. एक दिन बाद शवों की पहचान हो गई थी.
हेमा ने अपने पति, पेंटर चिंतन उपाध्याय के ख़िलाफ 2013 में उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. भामबानी इस मामले में हेमा की पैरवी कर रहे थे.
No comments:
Post a Comment