Monday, 21 December 2015

बीएसएफ़ का विमान गिरा, दो लाशें निकाली गईं

हिंदी ब्रेकिंगImage copyright
सीमा सुरक्षा बल का एक छोटा विमान दिल्ली के द्वारका इलाक़े में क्रैश हुआ है.
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि विमान उड़ान भरने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
समाचार एजेंसी ने संयुक्त पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक के हवाले से कहा है कि दो शव निकाले गए हैं.
दिल्ली दमकल सेवा के डायरेक्टर एके शर्मा ने कहा कि वहां आग लग गई थी जिसे बुझा लिया गया है.
बीएसएफ के प्रवक्ता के मुताबिक़ विमान में बीएसएफ़ के तकनीकी कर्मी सवार थे.
नागरिक उड्डयन महानिदेशक के कार्यालय ने बीबीसी को बताया कि ये एक प्रशिक्षण उड़ान थी.
सूरज नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि विमान उपर से घूमते हुए नीचे आया और एक दीवार से टकरा गया.
उनका कहना था कि नीचे कुछ मज़दूर काम कर रहे थे उन्हें चोटें आईं.
सूरज ने कहा कि विमान में आठ से दल लोग सवार और एक व्यक्ति बूरी तरह जल गए थे.
उनके मुताबिक़ उस शख़्स का पैर बुरी तरह से जला हुआ था.

No comments:

Post a Comment