Monday, 28 December 2015

राजेश खन्ना के जन्मदिन पर, यहां खाएं फ्री खाना

अगर आप राजेश खन्ना के फ़ैन हैं तो दिल्ली में एक ऐसा वैन ढाबा है जो उनके जन्मदिन 29 दिसम्बर को मुफ़्त में खाना खिलाता है.
दिल्ली के विपिन ओबराय चाणक्यपुरी इलाके में ये छोटा सा ढाबा चलते हैं. वो राजेश खन्ना के करोड़ों दीवानों में से एक हैं.
विपिन का कहना है कि राजेश खन्ना का ही ये आइडिया था कि वो ऐसा कोई काम शुरू करें कि लोग राजेश खन्ना को याद रखें.
rajesh khanna
Image captionविपिन ओबराय को ये वैन राजेश खन्ना ने गिफ्ट की थी .
वहां, जाने पर आप को लगेगा कि सुनसान वीरान वीवीआईपी एरिया में ये पुराने गाने कहाँ बज रहे हैं. उनको सुनते हुए अचानक पैर रुक जाते हैं. फिर नज़र जाती है एक ढाबे पर, जो राजेश खन्ना की तस्वीरों से भरा पड़ा है.
अविनाश यहाँ फरीदाबाद से अपने परिवार के साथ तवा चाप खाने आते हैं. उनका कहना है कि यहाँ राजेश खन्ना के गानों के बीच एक अलग अहसास होता है और इनका बेटा नमन जानता है कि ये फ़ोटो अक्षय कुमार के फादर इन लॉ की है .
विपिन ओबराय पिछले बीस सालों से ये ढाबा चला रहे हैं. वो बताते हैं, "राजेश खन्ना की पुण्यतिथि हो या जन्मदिन, हमेशा यहाँ हवन पूजा के बाद ढाबा का खाना सब के लिए फ्री होता है. साथ में उनके गानों की सी डी भी दी जाती है."
दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में आप किसी से इस वैन के बारे में पूछिएगा तो उसका पता आपको चल जाएगा .
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना

No comments:

Post a Comment