Wednesday, 9 December 2015

'हमलावर जिहाद और शहादत की बातें करते थे''

Image copyrightReuters
अमरीका के सैन बर्नारडिनो हमले के दोषी दंपत्ति एक-दूसरे से मुलाक़ात से पहले से चरमपंथ से प्रभावित थे.
अमरीकी एजेंसी एफ़बीआई ने यह सूचनाएं जारी की हैं.
सैन बर्नारडिनो में हुई गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हुई थी जबकि 17 अन्य घायल हुए थे.
Image copyrightReuters
एफ़बीआई निदेशक जेम्स कोमी का कहना है कि तशफ़ीन मलिक और उनके पति सैयद रिज़वान फ़ारूक 2013 में ऑनलाइन डेटिंग के दौरान ज़िहाद और शहादत की बातें किया करते थें.
जांच एजेंसी का मानना है कि दोनों किसी विदेशी चरमपंथी संगठन से प्रेरित थे.
पिछले हफ़्ते हुआ यह हमला 9/11 के बाद अमरीका में सबसे खतरनाक चरमपंथी हमला माना जा रहा है.
Image copyrightAP
हमले के बाद चले पुलिस अभियान के दौरान गोलीबारी में पति-पत्नी मारे गए थे.
जेम्स कोमी ने दंपत्ति को 'देसी हिंसक चरमपंथी' बताया और कहा कि वे विदेशी चरमपंथ से कितने प्रभावित थे, इस बारे में फ़िलहाल जांच हो रही है.

No comments:

Post a Comment