नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद की कार्यवाही में गतिरोध को लेकर कहा कि लोकतंत्र किसी की मनमर्जी से नहीं चल सकता। इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सोनिया ने कहा कि जो वे चाहते हैं, उन्हें कहने दीजिए।’ प्रधानमंत्री ने संसद के नहीं चल पाने को लेकर गुरुवार को गहरा दुख जताया था। उन्होंने कहा था कि यह दुख की बात है कि संसद नहीं चल पा रही है। इसके कारण न केवल जीएसटी, बल्कि गरीबों से जुड़े अन्य बिल भी अटके पड़े हैं। पीएम ने कहा था कि ‘लोकतंत्र किसी की भी मर्जी और पसंद के अनुसार काम नहीं कर सकता।’ उन्होंने कहा था कि आपने यह देखा कि इन दिनों यह (संसद की कार्यवाही में गतिरोध) ज्यादा देखा जा रहा है। मेरी मर्जी, मेरे मन में जो आएगा, मैं करूंगा। क्या देश इस तरह से चल सकता है।’ हालांकि प्रधानमंत्री ने गुरुवार शाम एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के ७५वें जन्मदिवस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मंच शेयर किया। इस दौरान राहुल ने ने पीएम का अभिवादन किया। मोदी ने भी गर्मजोशी के साथ उनसे हाथ मिलाया। समारोह के दौरान भी पीएम और सोनिया ने आपस में बातचीत की।
No comments:
Post a Comment