फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग (फाइल फोटो)
जकरबर्ग ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, 'मेरे माता-पिता ने मुझे सभी समुदायों का सम्मान करना और जब किसी समुदाय के खिलाफ हमला हो तो हमले के खिलाफ खड़ा होना सिखाया है। हमला किसी के भी खिलाफ हो इससे दुख सभी को पहुंचता है।' उन्होंने कहा कि अमेरिका और दुनिया भर के मुसलमानों ने फ्रांस की राजधानी पेरिस और कैलिफोर्निया के बरनार्डिनो में हुए हमले की निंदा की थी।
जकरबर्ग आगे लिखते हैं कि एक यहूदी के तौर पर परिवार ने मुझे किसी भी समुदाय पर हो रहे हमलों के खिलाफ खड़ा होना सिखाया है। ऐसे हमले भले ही आज आपके खिलाफ नहीं हैं, लेकिन आने वाले वक्त में किसी की भी आजादी पर होने वाले ये हमले हर किसी को नुकसान पहुंचाएंगे।
No comments:
Post a Comment