Wednesday, 23 December 2015

आईएस के खिलाफ विदेशी हवाई हमलों की तत्काल अपील नहीं करेगा लीबिया

आईएस के खिलाफ विदेशी हवाई हमलों की तत्काल अपील नहीं करेगा लीबिया
संयुक्त राष्ट्र: लीबिया का कहना है कि वह देश में इस्लामिक स्टेट समूह की बढ़ती मौजूदगी के खिलाफ कार्रवाई में फिलहाल अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों को हवाई हमले करके हस्तक्षेप करने के लिए नहीं कहेगा।

लीबिया के राजदूत का बयान
संयुक्त राष्ट्र में लीबिया के राजदूत इब्राहिम डब्बाशी ने बताया कि वह इसके बजाय चाहेंगे कि संयुक्त राष्ट्र हथियारों पर लगे प्रतिबंधों में ढील दे ताकि लीबिया आईएस के खिलाफ अपनी रक्षा स्वयं कर सके।

लीबिया के राजदूत के इस बयान से कुछ ही समय पहले सुरक्षा परिषद ने लीबिया में एक एकीकृत सरकार के गठन के लिए संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाले समझौते को सर्वसम्मति से समर्थन दिया। इस समझौते पर लीबिया में प्रतिद्वंद्वी पक्षों ने पिछले सप्ताह हस्ताक्षर किए थे।

अनुरोध का निर्णय नई सरकार पर
राजदूत ने आईएस के खिलाफ कार्रवाई में फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका के हस्तक्षेप में दिलचस्पी का जिक्र भी किया लेकिन कहा कि इस संबंधी कोई भी अनुरोध करने का निर्णय नई सरकार पर छोड़ दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment