Wednesday, 30 December 2015

गृह मंत्रालय ने दिल्‍ली सरकार के दो अधिकारियों के सस्‍पेंशन को गलत ठहराया

गृह मंत्रालय ने दिल्‍ली सरकार के दो अधिकारियों के सस्‍पेंशन को गलत ठहराया
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार द्वारा दो विशेष सचिव स्‍तरीय अधिकारियों को सस्पेंड किए जाने के कदम को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गलत ठहराया है। केंद्र अब इस मामले में दिल्‍ली सरकार को अपना रुख बताएगा।

उपराज्यपाल के इशारे पर सरकार के ख़िलाफ़ साजिश : जैन
इससे पहले अधिकारियों के सस्‍पेंशन और दानिक्स अधिकारियों के सामूहिक छुट्टी पर जाने के मामले में दिल्ली सरकार ने सख्त रूख अपनाते हुए कहा है कि वो इन अफसरों के बगैर काम कर सकती है। गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने निलंबित अफसरों पर उपराज्यपाल के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।

भ्रष्ट अधिकारी नहीं चाहिए : जैन
सत्येंद्र जैन ने कहा है कि भ्रष्ट अधिकारी नहीं चाहिए और लोगों के काम को आसान करने के लिए वो सभी सेवाओं को ऑन लाइन कर देंगे। दरअसल, ये पूरा विवाद गृह विभाग में विशेष सचिव यशपाल गर्ग और सुभाष चंद्रा के निलंबन से जुड़ा है। दोनों अधिकारियों को कैबिनेट का फ़ैसला न मानने पर सस्पेंड किया गया है। इसी कार्रवाई के खिलाफ़ दिल्ली अंडमान निकोबार आइलैंड सिविल सर्विसेज़ यानी दानिक्स के अफ़सर आज एक दिन की सामूहिक छुट्टी पर हैं। दानिक्स एसोसिएशन ने एक प्रस्ताव पास कर इस सस्पेंशन को गैरकानूनी बताया है। एसोसिएशन ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को सत्येंद्र जैन की शिकायत में एक चिट्ठी लिखी है और इस निलंबन को खत्म करने की मांग की है।

निलंबन को बताया गलत
दरअसल, चिट्ठी में गृह विभाग में विशेष सचिव यशपाल गर्ग और सुभाष चंद्रा के निलंबन को गलत बताया गया है और उसे रद्द करने की मांग की गई है। दानिक्स एसोसिएशन का कहना है कि सत्येंद्र जैन ने दोनों अधिकारियों पर एक कैबिनेट नोट पर साइन करने के लिए दबाव बनाया, जो नियमों के खिलाफ है।

No comments:

Post a Comment