Monday, 21 December 2015

कीर्ति ने कहा अकाउंट हैक, शाह ने किया जेटली का बचाव

भाजपा सांसद कीर्ति आज़ाद ने अपनी जान को ख़तरा बताने वाले ट्वीट के बाद कहा है कि उनका अकाउंट हैक हुआ था.
कीर्ति आज़ाद के अकाउंट से सोमवार रात ट्वीट गया, "कई एजेंसियों के लोग मुझसे मिले हैं और मेरी जान को ख़तरा बताया है. अरुण जेटली जी डरता नहीं हूँ...."
इस ट्वीट के लगभग एक घंटे बाद कीर्ति आज़ाद ने ट्वीट किया, "मेरा अकाउंट हैक हो गया है. अरुण जेटली वाला ट्वीट मेरा नहीं है."
कीर्ति आज़ाद का ट्वीटImage copyrightTwitter
भाजपा सांसद कीर्ति आज़ाद ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) में भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने डीडीसीए का अध्यक्ष रहते हुए भ्रष्ट अधिकारियों का बचाव किया.
वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अरुण जेटली पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए एक बयान जारी किया है.
अमित शाहImage copyrightAFP
Image captionअमित शाह ने कहा है कि भाजपा जेटली के साथ खड़ी है.
अमित शाह ने बयान जारी कर कहा है, "अरुण जेटली पर लगाए गए सभी आरोप सत्य से परे हैं. भारतीय जनता पार्टी जेटली के साथ खड़ी है."
उन्होंने अपने बयान में कहा, "भाजपा जेटली को बदनाम करने की आम आदमी पार्टी की साज़िश को कामयाब नहीं होने देगी."
आम आदमी पार्टी ने भी वित्त मंत्री जेटली पर डीडीसीए में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं.
अरुण जेटलीImage copyrightReuters
Image captionआम आदमी पार्टी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं.
सोमवार को जेटली ने अरविंद केजरीवाल समेत कई आप नेताओं पर मानहानि के मुक़दमे दर्ज कराए हैं.
आम आदमी पार्टी ने भी डीडीसीए और दिल्ली सचिवालय पर पड़े सीबीआई छापे पर चर्चा के लिए मंगलवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है.

No comments:

Post a Comment