नई दिल्ली । संघ प्रमुख मोहन भागवत पिछले दिनों आरक्षण नीति की समीक्षा करने से जुड़ा एक बयान देने के बाद विवादों में घिर गए थे। बुधवार को एक बार फिर आरक्षण पर बोलते हुए भागवत ने कहा कि समाज में जब तक सामाजिक भेदभाव कायम है, तब तक आरक्षण की जरूरत है। आरएसएस की ओर से किए गए एक ट्वीट में भागवत के हवाले से कहा गया है कि `समाज में जब तक सामाजिक भेदभाव कायम है, तब तक आरक्षण की जरूरत है।’ एक अन्य ट्वीट में संघ ने कहा, `हमें समाज में जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव को खत्म करने की खातिर मिलकर काम करने की जरूरत है।’ भागवत ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में आरक्षण की मौजूदा नीति की समीक्षा करने की बात कही थी, जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव में उनके बयान को बड़ा मुद्दा बना दिया था।
No comments:
Post a Comment