Wednesday, 9 December 2015

सुंदरबन के संरक्षण के लिए मिलकर काम कर रहे हैं भारत-बांग्लादेश : जावड़ेकर

सुंदरबन के संरक्षण के लिए मिलकर काम कर रहे हैं भारत-बांग्लादेश : जावड़ेकर
पेरिस: भारत और बांग्लादेश सुंदरबन के संरक्षण को लेकर संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को भारतीय पवेलियन में कहा, 'बांग्लादेश और भारत सुंदरबन को सुरक्षित रखने और इसे बेहतर स्थान बनाने के लिए पारिस्थितिकी तंत्र के साझा प्रबंधन पर काम कर रहे हैं। संयुक्त प्रबंधन की योजना को जल्द संचालित किया जाएगा।'

इस मौके पर बांग्लादेश के पर्यावरण मंत्री मंसूर अनवर भी मौजूद थे। अनवर ने भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय सहयोग की सराहना की। जावड़ेकर 'इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट-2015' तथा 'लो कार्बन लाइफस्टाइल' पर एक पुस्तिका भी जारी की।


Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

No comments:

Post a Comment