अन्ना हजारे (फाइल फोटो)
अन्ना 'एके' से खामियां दूर करने के लिए कहेंगे
भूषण ने ट्वीट किया, "अन्ना से मिला। उन्होंने कहा कि साल 2015 के लोकपाल विधेयक में कई खामियां हैं। इसे साल 2014 के विधेयक के समान करने की जरूरत है। ऐसा करने के लिए एके (अरविंद केजरीवाल) से कहेंगे। यदि केंद्र सरकार ने इसमें बाधा डाली तो आंदोलन करेंगे।" आप नेता संजय सिंह व कुमार विश्वास ने इससे पहले हजारे से मुलाकात की थी और दावा किया था कि उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा विधानसभा में पेश प्रस्तावित कानून का समर्थन किया।
हजारे ने सेलेक्शन पैनल व रिमूवल प्रक्रिया में बदलाव करने का सुझाव दिया था, जिसे दिल्ली सरकार द्वारा मानने की संभावना है। केजरीवाल ने जन लोकपाल विधेयक के समर्थन के लिए मंगलवार को अन्ना हजारे का आभार जताते हुए कहा कि वह सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा सुझाए गए प्रस्तावों को निश्चित तौर पर लागू करेंगे।
No comments:
Post a Comment