शनिवार को जिन ख़बरों पर नज़र रहेगी उनमें प्रमुख हैं जम्मू कश्मीर में अलगाववादी नेताओं का बंद और सीरिया की राजधानी दमिश्क से चार हज़ार विद्रोहियों का बाहर निकलना.
अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने ग्रामरक्षा समितियों के ख़िलाफ़ जम्मू और कश्मीर में शनिवार को बंद रखने का आह्वान किया है.
आरोप लगाया गया है कि ग्राम रक्षा समिति के एक सदस्य ने पिछले दिनों राजौरी ज़िले में नेशनल कांफ्रेंस के नेता की हत्या कर दी थी.
इसके बाद नेशनल कांफ़्रेंस और अलगाववादी नेताओं ने ग्राम रक्षा समितियां ख़त्म करने की मांग की थी और इनके ख़िलाफ़ शुक्रवार को प्रदर्शन भी किया था.
11 साल पहले आज ही के दिन हिंद महासागर में सुनामी आई थी. इतिहास की सबसे ख़तरनाक प्राकृतिक आपदाओं में एक माने जाने वाले इस हादसे में 14 देशों के क़रीब दो लाख 30 हज़ार लोग मारे गए थे.
दक्षिण भारत में इससे हज़ारों लोगों की मौत हुई थी.
एक अहम युद्ध विराम समझौते के तहत क़रीब 4000 लोग, जिनमें आधे जिहादी लड़ाके हैं, सीरिया की राजधानी दमिश्क के तीन घिरे हुए इलाक़ों को छोड़ देंगे.
शुक्रवार को ही सीरिया के प्रमुख विद्रोही दल जैश-उल-इस्लाम के मुख्य नेता एक रॉकेट हमले में मारे गए थे.
इराक़ के रामादी शहर के केंद्र में इराक़ी बलों का मुक़ाबला चरमपंथी गुट इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों से चल रहा है.
ये लड़ाके रामादी के सरकारी परिसर के आसपास क़ब्ज़ा जमाए हैं.
No comments:
Post a Comment