Thursday, 10 December 2015

स्मार्टफोन पर एंटी-वायरस होना ज़रूरी है क्या?

एंटी-वायरस सॉफ्टवेयरImage copyrightTHINKSTOCK
अपने स्मार्टफोन के लिए एंटी-वायरस इस्तेमाल करना ज़रूरी है क्या?
चूंकि आपके स्मार्टफोन में काफी अहम जानकारी रखी होती है इसलिए कई लोगों का मानना है कि वायरस से बचना बहुत ज़रूरी है.
इससे आपका डेटा सुरक्षित रहता है, आप हैकर से बच सकते हैं और अगर कोई ऐप आपके बारे में ज़्यादा जानकारी लेने की कोशिश करता है तो उस पर भी आपकी नज़र हो सकती है.
एंटी वायरस ऐपImage copyrightThinkstock
आइए आपको 4 एंटी-वायरस ऐप के बारे में बताते हैं जो उनके दुश्मन हो सकते हैं जो आपके डेटा पर नज़र गड़ाए हुए होंगे.
अवास्ट मोबाइल सिक्योरिटी और एंटी वायरस आप मुफ्त डाउनलोड तो कर सकते हैं लेकिन अगर इसके सभी फीचर इस्तेमाल करना चाहेंगे तो उसके लिए करीब 1,000 रुपये सालाना का खर्च आएगा.
लेकिन सभी एंटी-वायरस के फीचर इस्तेमाल करने के लिए ये फ्री है.
एंटी-वायरसImage copyrightthinkstock
आपके सभी ऐप, SD कार्ड और सिस्टम सेटिंग को ये स्कैन कर लेता है. इसको इनस्टॉल करने के बाद जब भी आप कोई ऐप डाउनलोड करेंगे तो ये मैलवेयर के लिए भी स्कैन कर लिया जाएगा.
एवीजी एंटी-वायरस में वायरस से बचने के अलावा एक टास्क किलर और डेटा यूसेज मॉनिटर नाम का फीचर है.
इसकी मदद से आप किसी भी बड़ी फाइल के डाउनलोड पर नज़र रख सकते हैं. अगर आप किसी ऐसे वेबसाइट पर चले गए हैं जो एक फिशिंग वेबसाइट है तो उसके बारे में आपको जानकारी ये ऐप इस्तेमाल करने पर मिलेगी.
वायरस के इसके सभी फीचर फ्री है लेकिन अगर आपको दूसरे फीचर भी चाहिए तो इसके लिए सालाना करीब 1,000 रुपये खर्च करने होंगे.
एंटी-वायरसImage copyrightGetty
अगर आप कैस्परस्की के ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं और आपका फ़ोन खो जाता है तो इस ऐप का इस्तेमाल करके आप उसे लॉक या उसके सभी डेटा को मिटा सकते हैं.
एंड्राएड 4.4 या उसके बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करने वालों के लिए ऐसे स्मार्टफोन पर कॉल और एसएमएस को भी ब्लॉक किया जा सकता है.
एंड्राएडImage copyrightAP
दूसरे एंटी-वायरस ऐप की तरह इसके भी सभी फीचर के लिए आपको करीब 1,000 रुपये सालाना खर्च करना होगा.
अगर कोई ऐप आपके स्मार्टफोन से काफी ज़्यादा परमिशन मांगता है तो मैकेफ़ी का ऐप उस पर नज़र रखता है.
इसके वायरस के लिए स्कैन को आप खुद कर सकते हैं और अगर ज़रूरत है तो अपनी कांटेक्ट लिस्ट और एसएमएस का बैकअप भी ले सकते हैं.
बैटरी ऑप्टिमाइज़रImage copyrightThinkstock
इस ऐप में एक बैटरी ऑप्टिमाइज़र है जिसकी मदद से ज़्यादा बैटरी खाने वाले ऐप को बंद भी किया जा सकता है.
दूसरे एंटी-वायरस ऐप की तरह इसके भी सभी फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको करीब 2,000 रुपये सालाना खर्च करने होगा. इस पैसे में आपको दो गीगाबाइट का क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है.

No comments:

Post a Comment