Wednesday, 2 December 2015

पापा बने फेसबुक के सीईओ जकरबर्ग, दान में देंगे कंपनी के 99% शेयर्स!

पापा बने फेसबुक के सीईओ जकरबर्ग, दान में देंगे कंपनी के 99% शेयर्स!
फोटो साभार : facebook.com/zuck
सैन फ्रांसिस्को: फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने मंगलवार को घोषणा की कि वह पिता बन गए हैं। उनके जीवन की इस बड़ी खुशखबरी सुनाने के साथ ही उन्होंने एक और अहम घोषणा की। जकरबर्ग ने अपनी नवजात बेटी, जिसका उन्होंने नाम रखा है मैक्स, के फेसबुक पेज पर उन्होंने एक लेटर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह और उनकी पत्नी अपनी कंपनी के 99 फीसदी शेयर्स चैरिटी में दे देंगे।

'दुनिया को बनाना है बेहतर जगह..'
इन शेयर्स का वर्तमान अनुमाति वैल्युएशन 45 बिलियन डॉलर का है। जकरबर्ग ने कहा है कि वह अफनी बेटी मैक्स और दूसरे बच्चों के लिए इस दुनिया को रहने के लिए बेहतर स्थान बनाना चाहते हैं और इसी कोशिश के तहत वह कंपनी के शेयर्स के बाबत यह फैसला ले रहे हैं।

और क्या लिखा है इस खत में...
लेटर में जकरबर्ग और उनकी पत्नी डॉक्टर प्रिसिला चान ने कहा- मैक्स, हम तुम्हें प्यार करते हैं और इस दुनिया को तुम्हारे और सभी बच्चों के लिए एक बेहतर स्थान बनाकर जाने की महती जिम्मेदारी महसूस करते हैं। हम तुम्हारे लिए भी ऐसे ही जीवन की आशा करते हैं जो उतने ही प्यार, उम्मीदों और आनंद से भरा हो जितना कि तुमने हमारे जीवन को भर दिया हो। हम बेहद बेसब्र हो रहे हैं कि तुम इस जगत को क्या देने वाले हो।

No comments:

Post a Comment