अक्षय कुमार का फाइल फोटो
यह फिल्म 2010 में आई 'रोबोट' का सीक्वेल है, जिसमें रजनीकांत ने हीरो और विलेन दोनों का रोल खुद अदा किया था। इसमें रोबोट का नाम 'चिट्टी' था।
अर्नोल्ड से नहीं बन पाई बात
शुरुआत में हॉलीवुड अर्नोल्ड श्वॉर्जनेगर को खलनायक के रोल के लिए संपर्क किया गया, लेकिन बात नहीं बन पायी। चर्चा तो यह भी है कि बात पैसे पर अटक गई। अर्नोल्ड ज्यादा पैसा मांग रहे थे।
फिल्म से जुड़े सूत्रों ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि टीम ने फिर निर्णय लिया कि कोई बॉलीवुड अभिनेता ही विलेन का रोल अदा करेंगे। अर्नोल्ड श्वॉर्जनेगर के साथ विभिन्न कारणों की वजह से बात नहीं बन पाई। निर्माताओं ने निर्णय लिया कि इस प्रोजेक्ट को लेट करने के बजाय आगे बढ़ा जाए।
एमी जैक्सन होंगी हीरोइन
अभिनेत्री एमी जैक्सन इस फिल्म में हीरोइन की भूमिका निभा रही हैं। कहा जा रहा है कि वह इसमें एक 'रोबोट' ही बनी हैं। एमी हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में दिखाई दी थीं।
No comments:
Post a Comment