Wednesday, 23 December 2015

इराक के मोसुल में हवाई हमले में 20 की मौत

बगदाद । आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकाने को निशाना बना कर इराक के उत्तर में ाqस्थत मोसुल शहर में कथित तौर पर किए गए हवाई हमले में १२ नागरिकों समेत २० लोग मारे गए हैं। प्रत्यक्षर्दिशयों और चिकित्सा सूत्रों के मुताबिक दोपहर बाद तीन बजे दस मिनट के अंतराल पर आईएस के स्थानीय कमांडर और उसके बेटे के घर को निशाना बना कर हवाई हमला किया गया। इस हमले में आतंकवादी के घर के साथ साथ आस पास के इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस हमले के बारे में फिलहाल सरकारी अधिकारियों से कोई जानकारी नहीं मिली है। आईएस ने पिछले साल इराक के दूसरे सबसे बड़े शहर मोसुल पर कब्जा कर लिया था। जिसके बाद अमेरिकी अगुवाई में गठबंधन सेना अगस्त २०१४ से इराक में आईएस के आतंकवादियों के खिलाफ हवाई हमले कर रही है।

No comments:

Post a Comment