Tuesday, 29 December 2015

ट्रंप प्रचार पर हर हफ़्ते 13 करोड़ ख़र्च करेंगे

डोनाल्ड ट्रंपImage copyrightAP
अमरीका में रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में आगे चल रहे अरबपति डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रचार अभियान पर हर हफ़्ते 20 लाख डॉलर यानी लगभग 13 करोड़ रुपए ख़र्च करने की योजना बना रहे हैं.
उन्होंने कहा कि फ़रवरी में आयोवा, न्यू हैंपशायर और दक्षिण कैरोलिना में प्राइमरी चुनाव से पहले वो 'ज़ोरदार' विज्ञापन अभियान चलाएंगे.
ट्रंप कह चुके हैं कि अपने चुनावी अभियान का ख़र्च वो खुद उठा रहे हैं और लॉबिस्टों और शक्तिशाली कॉरपोरेट हाउसों की जेब में नहीं रहेंगे.
डोनाल्ड ट्रंपImage copyrightAFP
उनका कहना था कि उन्होंने प्रचार अभियान पर अब तक बहुत कम ख़र्च किया है और फिर भी वो उम्मीदवारी की दौड़ में सबसे आगे हैं.
सीएनएन पर प्रसारित एक वीडियो में उन्होंने कहा, '' मैं हर हफ़्ते कम से कम 20 लाख डॉलर ख़र्च करूंगा या शायद इससे अधिक भी ख़र्च हो जाएं.''
डोनाल्ड ट्रंप के बयान के विरोध में प्रदर्शनImage copyrightafp
अब तक के प्रचार अभियान में ट्रंप ने कई विवादास्पद बयान दिए हैं.
कैलिफ़ोर्निया में एक मुसलमान दपंति के हमले के बाद उन्होंने अमरीका में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही थी.
हालांकि डोनाल्ड ट्रंप के पास कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है. लेकिन वो राष्ट्रीय स्तर पर रिपब्लिकन मतदाताओं की पसंद में आगे हैं. कुछ प्रमुख राज्यों में उन्हें बढ़त भी हासिल है.
इस बीच, न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर जॉर्ज पाटाकी ने रिपब्लिकन उम्मीदवारी की रेस से हटने का फैसला किया है.
संवाददाताओं का कहना है कि वो मतदाताओं को प्रभावित करने में नाकाम रहे.

No comments:

Post a Comment