Monday, 14 December 2015

दिल्ली समेत 13 शहरों में क्या डीजल गाड़ियों पर लगेगा बैन, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा फैसला

दिल्ली समेत 13 शहरों में क्या डीजल गाड़ियों पर लगेगा बैन, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा फैसला
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली समेत देश के 13 शहरों में डीजल गाड़ियों पर बैन को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। कोर्ट यह तय करेगा कि देश के बड़े शहरों में डीज़ल गाड़ियों पर रोक लगाई जा सकती है या नहीं। आज ही सुप्रीम कोर्ट इस मामले में केंद्र और दिल्ली सरकार के एक्शन प्लान पर सुनवाई भी करेगा। दरअसल, दिल्ली सरकार बढ़ते प्रदूषण को को कम करने के लिए वाहनों पर सम-विषम फॉर्मूला लागू करने की तैयारी में है।

2013 में दायर की गई थी जनहित याचिका
यह जनहित याचिका 2013 में दाखिल की गई थी। याचिकाकर्ता की ओर से चीफ जस्टिस की बेंच के सामने कहा गया कि 2002 में दिल्ली में कमर्शियल वाहनों में डीजल पर सुप्रीम कोर्ट ने बैन लगाया था, लेकिन 2015 में डीजल कारों की वजह से हालात बदतर हो गए हैं।

डीजल है प्रदूषण का बड़ा कारण
डीजल प्रदूषण का बड़ा कारण है और कारों में डीजल के प्रदूषण को रोकने के लिए कोई कारगर उपाय नहीं है। इसकी वजह से देश के 13 शहर पूरी दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में गिने जाने लगे हैं। ऐेसे में सुप्रीम कोर्ट इस मामले में जल्द सुनवाई करे।

No comments:

Post a Comment