बीएसएफ के विमान का मलबा...
हेलीकॉप्टर रिपेयर करने रांची जा रहे थे
प्लेन में सवार 10 लोगों में तीन बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट थे और सात सीनियर टेक्नीशियन। ये सभी एक हेलीकॉप्टर रिपेयर करने रांची जा रहे थे। बीएसएफ के डीजी डीके पाठक भी मौके पर रवाना हो गए हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेने पहुंच चुके हैं।
इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि नई दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट के पास बीएसएफ के प्लेन क्रैश की बेहद दर्दनाक खबर मिली है। मैं घटनास्थल के तुरंत रवाना हो रहा हूं।
जांच के आदेश
सूत्रों के मुताबिक, यह प्लेन एक दीवार से टकराया और इसके बाद सेप्टिक टैंक में जाकर क्रैश हो गया। फिर एयरक्राफ्ट से आग की लपटें निकलने लगीं और यह बुरी तरह जल गया। इसका एक हिस्सा पानी में था। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने जानकारी दी है कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
वीडियो देखें
No comments:
Post a Comment