पुलिस हिरासत में सिराजुद्दीन।
कर्नाटक के गुलबर्गा का निवासी
अधिकारियों ने बताया कि उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां मजिस्ट्रेट ने उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। कर्नाटक के गुलबर्गा निवासी 30 वर्षीय सिराजुद्दीन को गुरुवार को राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और एटीएस ने गिरफ्तार किया था।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस और एसओजी) आलोक त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी आईएसआईएस की विचारधारा से काफी प्रभावित था और मुस्लिम युवकों को आतंकी संगठन के खेमे में लाने की कोशिश कर रहा था। त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को इस व्यक्ति के बारे में पहले ही सूचना दी जा चुकी है।
No comments:
Post a Comment