Wednesday, 25 November 2015

लड़कों संग कुकर्म करता था बाबा, MMS बनाया

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। धर्म का नाम पर पाखंड का प्रवचन कहने वाले बाबाओं में एक और नाम जुड़ गया है। मामला पंजाब के पठानकोट का है। यहां के कुछ युवकों ने एक धार्मिक बाबा पर कुकर्म करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं इन युवकों ने बाबा का एमएमएस भी बना लिया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
Baba from Pathankot booked for making unnatural relation with boys

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक पठानकोट शहर के आश्रम में एक बाबा रहता है। वो अक्‍सर सत्‍संग किया करता है। मंगलवार को एक युवक बाबा के पास गया था। युवक का आरोप है कि बाबा ने उसके साथ जबरन कुकर्म किया।
पीडि़त युवक ने जब इसके खिलाफ आवाज उठायी तो तीन अन्‍य लड़के सामने आ गये। उन्होंने भी बाबा पर उनके साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया। चारों युवकों ने दावा किया कि उन्होंने बाबा की हरकत का एमएमएस भी बनाया है। जांच के आदेश दे दिए गये हैं।

No comments:

Post a Comment