केजरीवाल ने कहा, ‘‘आप जहां कभी भी मलबे देखे उनकी तस्वीर खींचकर ऐप के माध्यम से हमें भेजें और हम सुनिश्चित करेंगे कि कचरा एक हफ्ते के अंदर हट जाए। हम मलबा और कचरा मुक्त दिल्ली सुनिश्चित करेंगे.. बहुत कुछ किया गया है और बहुत कुछ करना बाकी है। अगर दो करोड़ लोग साथ आएं तो हम दिल्ली की तस्वीर बदल देंगे।’’
मुख्यमंत्री ने प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में ‘दिल्ली दिवस’ समारोह का शुभारंभ करते हुए यह टिप्पणी की। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी इस दौरान मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment