Monday, 30 November 2015

शरणार्थियों पर तुर्की और ईयू के बीच समझौता

Image copyrightAP
तुर्की और यूरोपीय संघ के बीच शरणार्थियों की संख्या पर नियंत्रण रखने को लेकर समझौता हुआ है.
इसके तहत तुर्की को ईयू की तरफ से तीन अरब डॉलर की सहायता राशि दी जाएगी.
इसके बदले में तुर्की को अपनी सीमा से जुड़ी कठोर नीतियों में बदलाव करना होगा और शरणार्थियों को पनाह देनी होगी.
इसके साथ ही तुर्की को यूरोपीय संघ में दोबारा शामिल किए जाने पर भी चर्चा किए जाने की संभावना है.
इस मौके पर प्रधानमंत्री अहमत दोवूतोगलू ने कहा कि ये दिन तुर्की और यूरोपीय संघ के रिश्तों के लिए ऐतिहासिक है.
Image copyrightepa
इस साल क़रीब नौ लाख शरणार्थी यूरोप पहुंचे हैं. इसमें से कई सीरिया, इराक और अफ़ग़ानिस्तान से भाग कर तुर्की में बने कैंप में रह रहे हैं.
तुर्की ने उम्मीद जताई है कि इन समझौतों के बाद उसकी यूरोपीय संघ में शामिल होने की अपील का भी सकारात्मक परिणाम निकलेगा.
तुर्की यह भी चाहता है कि यूरोप जाने वाले तुर्क नागरिकों पर लगे वीज़ा प्रतिबंधों को भी हटा दिया जाए.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक औरट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

No comments:

Post a Comment