ऑस्ट्रेलिया में रविवार को "द रीक्लेम ऑस्ट्रेलिया ग्रुप" के देशव्यापी प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़क उठी.
एक ओर इस्लाम विरोधी गुट 'रीक्लेम ऑस्ट्रेलिया' और दूसरी ओर नस्लवाद विरोधी गुटों के बीच झड़पें हुई हैं.
इसके बाद पुलिस ने उपद्रव फैलाने और एक स्मारक को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 10 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने मेलबर्न के बाहरी इलाक़े मेल्टन में 6, क्वीनस्लैंड, न्यू साउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया से 3 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया.
29 साल के एक व्यक्ति को पुलिस ने कैप्सिकम स्प्रे के साथ गिरफ्तार किया है. प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ आरोप तय किए जाएंगे.
पुलिस के मुताबिक कैनबेरा, पर्थ और होबार्ट में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे.
हालांकि देश के उत्तरी इलाके में कोई रैली नहीं निकाली गई. डार्विन पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "हम काफी सहनशील हैं, हम डार्विन में रहने वाले हर व्यक्ति से प्यार करते हैं."
इससे पहले भी द रिक्लेम ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ने कई रैलियां निकालीं हैं जिन्होंने हिंसक शक्ल अख़्तियार की थी.
इसी साल जुलाई में मेल्बर्न रैली के दौरान हिंसा भड़क उठी थी.
No comments:
Post a Comment