कोटला (फाइल फोटो)
डीडीसीए पदाधिकारियों की केजरीवाल के साथ हुई मुलाकात में दिल्ली के सीएम मनोरंजन कर (इंटरटेनमेंट टेक्स) के मुद्दे को अस्थायी तौर पर ठंडे बस्ते में डालने पर सहमत हो गए है। इस मामले में कोई भी फैसला मैच के बाद ही किया जाएगा। केजरीवाल से मिले इस आश्वासन के बाद डीडीसीए ने अपना फंड जारी करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई ) को पत्र लिख दिया है।
मैच को लेकर भी असमंजस की स्थिति
इससे पहले इंटरटेनमेंट टेक्स से जुड़े मुद्दे पर डीडीसीए के लिए भारत-द.अफ्रीका मैच को लेकर असमंजस की स्थिति थी। डीडीसीए उपाध्यक्ष चेतन चौहान ने कहा था, 'मैं डेडलाइन को लेकर सकारात्मक हूं। हम सभी क्लीयरेंस हासिल करने की प्रक्रिया में है। हम सरकारी अधिकारियों के सम्पर्क में हैं और उम्मीद है कि समाधान निकल आएगा।' डीडीसीए अध्यक्ष सूर्य प्रकाश बंसल ने भी फिरोज शाह कोटला पर होने वाले इस अहम मैच के आयोजन को लेकर सकारात्मक रुख जताया था।
तीन सदस्यीय समिति की गई है गठित
डीडीसीए में कथित वित्तीय गड़बडि़यों की शिकायत के बाद केजरीवाल ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट जल्द ही आने की उम्मीद है। विवाद की जड़ दिल्ली सरकार की ओर से डीडीसीए पर इंटरटेनमेंट टेक्स के रूप में करीब 25 करोड़ रुपए की वसूली निकालना है। बताया जाता है कि यह टेक्स वर्ष 2012 से बकाया है। (रिका रॉय से इनपुट के साथ)
No comments:
Post a Comment