Tuesday, 24 November 2015

घड़ी वाले अहमद ने मांगे डेढ़ करोड़ डॉलर

अहमद ने मांगा जुर्मानाImage copyrightAP
अमरीका के एक स्कूल में घड़ी को बम समझे जाने पर गिरफ़्तार किए गए 14 साल के अहमद मोहम्मद ने अपने पूर्व स्कूल और शहर प्रशासन से डेढ़ करोड़ डॉलर का हर्जाना मांगा है.
अहमद मोहम्मद अपनी बनाई घड़ी टैक्सस के अपने स्कूल में शिक्षक को दिखाने लाया था.
इस घड़ी को शिक्षक ने बम समझ लिया जिसके बाद स्कूल ने उसे गिरफ़्तार करवाया था और स्कूल से निलंबित कर दिया था.
अहमद के वकील के मुताबिक़ इस घटना को लेकर वह सदमे में है.
वहीं अहमद का परिवार, उसकी पढ़ाई पूरी कराने के लिए क़तर चला गया है.
अहमद की घड़ीImage copyrightReuters
अहमद के वकील ने शहर प्रशासन से एक करोड़ डॉलर और स्कूल से 50 लाख डॉलर की मांग की है.
वकीलों के मुताबिक़ अगर स्कूल ने 60 दिन में ये रक़म न दी तो वो अदालत जाएंगे.
एक चिट्ठी में अहमद के वकीलों ने कहा, "पुलिस घड़ी देखते ही समझ गई थी कि ये ख़तरनाक नहीं है, फिर भी अहमद के साथ ऐसा बर्ताव किया गया. इसके पीछे उनकी जाति, राष्ट्रीय मूल और धर्म ही वजह हैं.''
अहमद मोहम्मदImage copyrightANIL DASH
अहमद की गिरफ़्तारी का सोशल मीडिया पर काफ़ी विरोध हुआ था.
बाद में अहमद को व्हाइट हाउस बुलाया गया था और उन्हें टाइम मैग्ज़ीन ने 2015 के 30 सबसे 'प्रभावशाली किशोर' की सूची में शामिल किया था.

No comments:

Post a Comment