उधर शहर के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग ने कार्यालय में सब कुछ तबाह कर दिया और घटना की जांच अभी चल रही है। यह आग सोमवार रात को लगी थी और टीवी चैनल के निदेशक सरफराज़ विलियम ने इस घटना के पीछे साजिश का आरोप लगाया है। विलियम ने बताया कि 'हमें चैनल को बंद करने और ईसाई धर्म का पाठ पढ़ाना बंद करने के लिए अज्ञात लोगों से धमकियां मिल रही थीं।' साथ ही उन्होंने संदेह जताया कि अंदर रसायन फेंका गया है जिसने प्लास्टिक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत सब कुछ जला दिया। इनमें कंप्यूटर और कैमरे भी शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि कार्यालय आवासीय इमारत में था और आग लगने के बाद दमकल कर्मियों को वहां फंसे परिवारों को निकालना पड़ा। शुरूआती जांच में पाया गया कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट से लगी है और चैनल ने खुद को मिलने वाली किसी धमकी की शिकायत पुलिस में नहीं की थी।
No comments:
Post a Comment