Monday, 30 November 2015

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मोरक्कोे से हेडली की पत्नी से पूछताछ की अनुमति मांगी

नई दिल्ली। एनआईए ने मोरक्को अधिकारियों के पास एक ताजा अनुरोध भेजते हुए पैâजा ओताल्हा का बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी है ताकि उससे अलग हुए उसके पति डेविड हेडली के आतंकी समूह लश्कर ए तैयबा से संबंधों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। माना जा रहा है कि इस कदम का मकसद २६:११ मुंबई हमलों में पाकिस्तान की सरकार से जुड़े लोगों की भूमिका को बेनकाब करना हो सकता है। इस घटनाक्रम से पहले मोरक्को के अधिकारियों ने २०१२ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा भेजे गये अनुरोध पत्र पर कई माह बाद तामील करते हुए ओताल्हा का बयान भेजा है। इस बयान को मोरक्को की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने दर्ज किया था।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस बयान में एनआईए की कई िंचताओं को शामिल नहीं किया गया है। एनआईए ने २००९ में भारत में हेडली की गतिविधियों की जांच के लिए एक मामला दर्ज किया था। सूत्रों के अनुसार एनआईए ने मोरक्को के अधिकारियों को एक ताजा अनुरोध भेजकर एनआईए के एक दल द्वारा ओताल्हा से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ करने की अनुमति मांगी है। इसका मकसद पाकिस्तानी सेना के दो मेजरों और लश्कर आतंकवादियों हाफिज सईद एवं जकी उर रहमान की भूमिका को निर्धारित करना है। ताजा अनुरोध को प्रâांसीसी अनुवाद के साथ भेजा गया है क्योंकि मोरक्को की सरकार ने दस्तावेजों के अनुवाद की ओर ध्यान दिलाते हुए पुराने अनुरोध को वापस भेज दिया था। अनुरोध को अनुवाद के साथ भेजना उस देश का नियम है। मोरक्को अंतरराष्ट्रीय वूâटनीति के लिए आमतौर पर प्रâांसीसी भाषा का उपयोग करता है।

No comments:

Post a Comment