Wednesday, 18 November 2015

अमरीका-कनाडा में मस्जिदों पर हमले बढ़े

Image copyrightAP
पेरिस हमले के बाद अमरीका और कनाडा की मस्जिदों पर हमले के ख़तरे बढ़ गए हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.
ये जानकारी अमरीकी-इस्लामिक रिलेशन्स (सीएआइआर) के एक कैंपेनर ने दी.
उनके अनुसार इस्लामिक सेंटर को नफऱत भरे मैसेज आ रहे हैं. यही नहीं, इसके साथ ही कुछ मस्जिदों की दीवारों को ग्रैफिटी, आगज़नी और हिंसा से भरे संदेशों का सामना भी करना पड़ा है.
क्यूबैक में मुस्लिमों को मारने की धमकी भरे वीडियो जारी करने के कारण एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया है.
इस धमकी भरे वीडियो में चेहरे पर पेंट लगाए ये व्यक्ति कह रहा है कि वो 'हर सप्ताह एक अरब नागरिक' की जान लेगा.
इस्लामिक स्टेट के ज़रिए पेरिस में किए गए चरमपंथी हमले में 129 लोग मारे गए थे और 350 से अधिक लोग घायल हुुए थे.
इसके बाद मुस्लिमों के ख़िलाफ़ प्रतिशोध की भावनाओं में इज़ाफ़ा हुआ है.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रड्यू कहते हैं, "अॉनटारियो के पीटरबॉरो में क्वारथा धार्मिक मुस्लिम एसोसिएशन की मस्जिद में जानबूझ कर आग लगाए जाने से वे गहरे सदमे में हैं."
Image copyrightReuters
उन्होंने आश्वासन दिया है कि कनाडा किसी भी अपराधी को पकड़ने का पूरा प्रयास करेगा.
उधर अमरीका में अधिकारी पेरिस हमले के कुछ घंटों बाद मस्जिदों पर किए गए हमले पर नज़र बनाए हुए हैं.
कनेक्टिकट यूनिवर्सिटी में मिस्र के छात्र के कमरे में दरवाज़े पर "पेरिस किल्ड" उकेरा पाया गया है. उधर नेबरासका के ओमाहा इस्लामिक सेंटर पर स्प्रे पेंटिंग से एफ़िल टॉवर बनाया मिला.
टेक्सास में सोशल मीडिया पर मस्जिद को उड़ाने की धमकी दी गई है. टेक्सास की एक अन्य मस्जिद के बाहर क़ुरान के फटे पेज और मल पाया गया. फ़्लोरिडा में धमकी भरे फ़ोन आ रहे हैं.
Image copyrightGetty
नेबरासका के ओमाहा इस्लामिक सेंटर के सचिव नासिर हुसैन ने बताया, "पुरुष, महिलाएं और बच्चे जो रोज़ नमाज़ के लिए आते थे, पेरिस हमले के बाद डर गए हैं. मस्जिद में उनका आना कम हो गया हैं."
मुस्लिम नेताओं ने अधिकारियों से मुस्लिम सेंटर और मस्जिदों में गश्त बढ़ाने की अपील की है.
दूसरी तरफ़ अमरीका के गर्वनर और क़ानूनविदों ने अमरीका में सीरिया प्रवासियों के आने पर विराम लगाने की बात कही है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक औरट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.

No comments:

Post a Comment