तीन से चार आतंकियों के होने की सूचना
सूत्रों के मुताबिक, अत्याधुनिक हथियारों से लैस तीन से चार आतंकवादियों ने सेना के कैंप पर हमला बोला। वहां सेना और आतंकवादियों के बीच भारी गोलाबारी जारी है।
सेना के तेल डिपो में लगी आग
यह भी खबर मिली है कि कैंप के कुछ हिस्सों में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि कैंप के अंदर तेल का एक डिपो भी है। फिलहाल आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है और सेना का ऑपरेशन जारी है
कैंप में करीब 80 जवान थे मौजूद
करीब हथियारों से लैस 3 से 4 आतंकियों ने सेना की पोस्ट पर हमला किया। आतंकियों के हमले के बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की और उस समय कैंप में करीब 80 जवान मौजूद थे।
गौरतलब है कि इसी इलाके से करीब 70 किलोमीटर दूर सेना का ऑपरेशन चल रहा है, जिसमें सेना के एक कर्नल शहीद हो गए और एक लेफ्टिनेंट कर्नल सहित छह लोग घायल हुए हैं।
No comments:
Post a Comment