Sunday, 8 November 2015

बिहार में महागठबंधन को भारी जीत

Image copyrightReuters
बिहार में सभी सीटों पर नतीजे घोषित किए जा चुके हैं और महागठबंधन को भारी जीत मिली है जिसमें राजद, जदयू और कांग्रेस शामिल हैं.
चुनाव आयोग ने सभी 243 सीटों के नतीजे जारी कर दिए हैं.
परिणामों में राष्ट्रीय जनता दल को 80, जनता दल यूनाइटेड को 71, कांग्रेस को 27, भाजपा को 53 सीटें मिली हैं.
वहीं वामपंथी दलों को तीन तो लोकजनशक्ति पार्टी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को दो-दो सीटें मिली हैं. हम पार्टी को एक सीट मिली हैं. निर्दलीय उम्मीदवार चार जगह जीते हैं.
बिहार चुनाव के नतीजे (स्रोत- चुनाव आयोग)
पार्टीसीटें
राष्ट्रीय जनता दल80
जनता दल यूनाइटेड71
भारतीय जनता पार्टी53
कांग्रेस27
कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया ( मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) एल3
लोक जनशक्ति पार्टी2
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी2
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्लुयर)1
निर्दलीय4
Image copyrightReuters
इस बार भाजपा ने रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी, जीतनराम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था.

हारने-जीतने वाले कुछ चर्चित चेहरे

चुनाव में जीत दर्ज करने वाले अहम उम्मीदवारों में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे शामिल हैं. तेजस्वी यादव राघोपुर और तेज प्रताप महुआ सीट जीतकर पहली बार विधानसभा में पहुंचे हैं.
आरजेडी के ही सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दकी अलीनगर, मुंद्रिका सिंह यादव जहानाबाद, मोहम्मद इलियास डेहरी सीट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं.
जनता दल यूनाइटेड के विजय कुमार चौधरी सरायरंजन, श्याम रजक फुलवारी, जय कुमार सिंह दिनारा, श्रवण कुमार नालंदा, ददन यादव डुमरांव से जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं.
कांग्रेस के सीनियर नेता सदानंद सिंह कहलगांव सीट से निर्वाचित हुए हैं.
विवादों में घिरे रहे अनंत सिंह ने मोकामा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खड़े हुए थे और जीत हासिल करने में कामयाब रहे.
भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता नंद किशोर यादव और नितिन नवीन ने भी जीत हासिल की है.

मखदूमपुर में मांझी हारे

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इमामगंज सीट से जीत हासिल की लेकिन मखदूमपुर में वो हार गए.
हारने वाले नेताओं में बीजेपी के सीनियर नेता अश्विनी कुमार चौबे के पुत्र अर्जित शास्वत (भागलपुर) और सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर शामिल हैं.
बीजेपी नेता रामाधार सिंह, राजेंद्र प्रसाद दिनारा, गोपाल नारायण सिंह, रामेश्वर प्रसाद नोखा, नीतीश मिश्रा भी चुनाव हार गए.
मांझी की पार्टी हम के उम्मीदवार शकुनी चौधरी और लवली आनंद को भी हार का सामना करना पड़ा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमेंफ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

No comments:

Post a Comment