Wednesday, 18 November 2015

यहां चेहरा पहचान कर पैसे देता है ATM



























इस हाई टेक्नोलॉजी एटीएम से 42 सेकेंड में निकलेंगे पैसे
दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां की हाई टेक्नोलॉजी ने बेहतरीन उदाहरण पेश किया है. इस देश में चेहरा पहचान कर पैसे निकालने वाली एटीम मशीन मौजूद है. इस देश का नाम है चीन और यहां के एटीएम से पैसे निकालने के लिए पिन या उंगली स्कैन करने की जरूरत नहीं पड़ती. यह मशीन दूसरी मशीनों से अलग है इसी के चलते यह मशीन चेहरे की पहचान कर पैसे निकालती है.
अभी सिर्फ 3 शहरों में
यह मशीन चीन के तीन शहरों- शेन्जेन, नानजिंग और किंगदाओ में उपलब्ध है. फिलहाल ये इस तरह की 10 एटीएम मशीनें चीन के मर्चेंट बैंकों में लगाई गई हैं. जल्द ही दूसरे शहरों में इसे लगाने की तैयारी चल रही है. इन एटीएम मशीनों की ये खासियत है कि ये यूजर्स का चेहरा को स्‍कैन कर आसानी से उसके बैंक अकाउंट तक पहुंच जाती हैं.
42 सेकेंड में निकलेंगे पैसे
इस मशीन की सिक्योरिटी के लिए यूजर्स को सबसे पहले अपना चेहरा दिखाना होगा उसके बाद अपना फोन नंबर या फिर अपना पासवर्ड डालना होगा. इन दो स्टेप्स से गुजरने के बाद ही मशीन पैसा देगी. सबसे अच्छी बात यह है कि पैसे को निकालने में 42 सेकेंड का ही समय लगेगा.
कैश निकालने की लिमिट
सामान्य ATM मशीनों की तरह इस एटीएम मशीन में भी एक दिन में यूजर्स के पैसे निकलने की लिमिट भी फिक्‍स की गई है. इसमें से यूजर्स एक दिन में 3,000 युआन ही निकाल पाएंगे. इस एटीएम मशीन को चीन के सिंघुआ विश्वविद्यालय और जि कुन प्रौद्योगिकी ने मिलकर तैयार किया है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस एटीएम मशीन से एकाउंट हैकिंग और कार्ड चोरी कर पैसे निकालने वाली घटनाएओं पर लगाम लगेगी.


No comments:

Post a Comment