Monday, 30 November 2015

55 करोड़ में NRI बेटी की रॉयल वेडिंग, 'बाहुबली' के डिजाइनर ने बनाया सेट

केरल में हो रही है NRI बिजनेसमैन रवि पिल्लई की बेटी डॉ. आरती की शादी।
केरल में हो रही है NRI बिजनेसमैन रवि पिल्लई की बेटी डॉ. आरती की शादी।
तिरुअनंतपुरम. केरल में NRI बिजनेसमैन बी. रवि पिल्लई की बेटी डॉ. आरती की शाही शादी इन दिनों चर्चा में है। शादी पर 55 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। शादी की थीम और सेट बाहुबली फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर ने तैयार किया है। कोल्लम के 8 एकड़ अाश्रम ग्राउंड में शादी का सेट बनाया गया है, जिस पर करीब 20 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। गुरुवार रात रॉयल वेडिंग में करीब 30 हजार मेहमानों को बुलाया गया।
> कई सरकारी अफसर, राजनेता, फिल्म स्टार्स के अलावा दूसरे देशों की बड़ी हस्तियों को भी न्यौता दिया गया है। रॉयल वेडिंग में डॉ. आरती और कोच्चि के डॉ. आदित्य विष्णु शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इसके पहले 25 अक्टूबर को दोनों की सगाई हुई थी। शादी में कई विदेशी कंपनियों के सीईओ, बहरीन की रॉयल फैमिली के साथ खाड़ी देशों के कई नामी लोग भी शामिल हुए।
क्या है शादी की खासियत
> बाहुबली फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर साबु सायरिल ने कहा, ''शादी के लिए रॉयल पैलेस, राजस्थान का डिजाइन तैयार हुआ है। वे 75 दिन से 200 लोगों के साथ इस सेट को डिजाइन कर रहे थे।
> शादी के लिए 8 एकड़ में 3 लाख 50 हजार वर्ग फीट का पंडाल तैयार किया गया।
> सिक्युरिटी के लिए 250 पुलिसकर्मी और 350 प्राइवेट गार्ड तैनात किए गए हैं।
> NRI बिजनेसमैन शादी के खास मौके पर केरल के कैंसर रोगियों को 10 करोड़ रुपए इलाज के लिए दान करेंगे।
> NRI बेटी की शाही वेडिंग में करीब 30 हजार मेहमानों को बुलाया गया है, कई विदेशी मेहमान तो पहले ही केरल पहुंच चुके हैं।
> शादी के रस्में 24 से 27 नवंबर तक चलेंगी, जिसमें कई फेमस एक्टर और सिंगर शिरकत करेंगे।
कौन हैं रवि पिल्लई
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक रवि पिल्लई 2.8 अरब की प्रॉपर्टी के साथ केरल के सबसे अमीर शख्स हैं। NRI बिजनेसमैन का कारोबार खाड़ी के कई देशों में फैला है। उनकी 26 अगल-अलग कंपनियों में करीब 80 हजार एम्पलाई काम कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment