Thursday, 19 November 2015

इस्लामिक स्टेट को 21 देशों से होती है हथियारों की आपूर्ति

यमन। इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन द्वारा दुरूपयोग किये जा रहे हथियारों का निर्माण दुनिया के २१ देशों में होने की पुष्टि हुई है जिनमें चीन, अमेरिका और रूस के नाम भी शामिल हैं। हाल ही में आए एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि युद्ध के दौरान आतंकियों से बरामद हथियारों की जांच करने से इस बात का पता चला की इनका निर्माण किन किन देशों में हुआ है। वंâाqफ्लक्ट आर्मामेंट रिसर्च की यह रिपोर्ट पिछले महीने की ६ तारीख को जारी की गई थी जो इस बात की ओर इशारा कर रही थी कि इस्लामिक स्टेट ने अपनी नई फौज को इराक और सीरिया में तबाही मचाने के लिए जो हथियार मुहैया कराया है उसका निर्माण दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में होता है। इतना ही नहीं इसमें कुछ नए नवेले देशों का नाम भी शामिल है जिनमें सूडान प्रमुख है। प्रâांस की राजधानी पेरिस में हुए आंतकी हमले और उसमें करीब १२९ लोगों की मौत के बाद ओबामा ने ऐसे संगठनों से सख्ती से निपटने की बात कही थी लेकिन इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद उनकी यह बातें महज एक झूठा आश्वासन ही नजर आता है।
रिपोर्ट के मुताबिक इन हथियारों को खरीदने के सवाल पर खुफिया एजेंसियों का कहना है कि आईएस के आय का मुख्य स्रोत तेल ब्रिक्री है। तेल बेचने से इनके पास जो पैसा आता है वह इतना ज्यादा होता है कि इनको हथियार खरीदने के लिए उसकी कमी महसूस नहीं होती। इतना ही नहीं हथियार बनाने वाली वंâपनी और इसके डीलर लगातार ऐसे संगठनों से लाभ कमाने के लिए संपर्वâ में रहते हैं। बरामद किए गए हथियारों से यह भी पता चला है कि इनमें से अधिकतर हथियारों का निर्माण अमेरिका के मिसोरी में ाqस्थत एक हथियारों का निर्माण करने वाले एक प्लांट में हुआ है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में बने हथियारों के बारे में छानबीन के दौरान पता चला। लंदन में ाqस्थत इस रिसर्च एजेंसी ने हथियारों की छानबीन के लिए एक विशेषज्ञों की टीम उत्तरी सीरिया और उत्तरी ईराक के इलाकों में भेजी थी। इस टीम ने करीब १७०० से ज्यादा कारतूस बरामद किए और उनका परीक्षण किया जिससे यह पता चला की इन कारतूसों में से ज्यादातर का निर्माण यूरोपीय देशों में ही हुआ है। इसके बाद कुछ अन्य कारतूसों का निर्माण रूस और चीन में भी हुआ है।
उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की आरोपी महिला गिरफ्तार
बॉस्टन। नशे की हालत में एक महिला द्वारा ब्रिटिश एयरवेज के उड़ते विमान का दरवाजा खोलने के प्रयास को साथी यात्रियों द्वारा विफल किये जाने के बाद विमान को लैंिंडग करनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि यह हवाई जहाज लंदन से बॉस्टन जा रहा था। लोगान एयरपोर्ट पर उतरने के बाद इस महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला की उम्र करीब ३० वर्ष की जिसका संबंध किसी आतंकी संगठन से होने की कोई आशंका नहीं है। ब्रिटिश एयरवेज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि महिला के अभद्र व्यवहार के कारण जहाज के व्रूâ मेंबर ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी थी।
राकेश/१८नवम्बर/२०१५/ईएमएस
उत्तरी पेरिस में पुलिस अभियान के दौरान गोलीबारी हुई
पेरिस । प्रâांस की राजधानी पेरिस में आतंकवादियों के खिलाफ सर्चिंग ऑप्रेशन किया जा रहा है। इसी बीच पेरिस के एक उत्तरी उपनगर में आतंकवाद रोधी इस पुलिस अभियान के दौरान आतंकियों द्वारा गोलीबारी की गई, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। इससे पहले पेरिस में हुए प्रâांस के इतिहास के सबसे भीषण आतंकवादी हमलों में १२९ लोगों की मौत हो गई थी। जांच से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सेंट-डेनिस में पुलिस अभियान के दौरान गोलीबारी हुई लेकिन वह इस बात की पुाqष्ट नहीं कर पाया कि यह अभियान किसे निशाना बनाकर शुरू किया गया था। एक अन्य सूत्र ने बताया कि इस अभियान में एक विशेष सशस्त्र कार्रवाई इकाई ने भाग लिया। वहीं दूसरी तरफ दमकलर्किमयों का कहना है कि इस गोलीबारी में एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया।
सूत्रों का कहना है कि पेरिस हमलों की जांच से जुड़े जांचकर्ताओं को एक ऐसा वीडियो मिला है, जो इस बात की पुाqष्ट करता है कि पेरिस के बार और रेस्तरांओं पर गोलीबारी करने वालों में एक नौवां हमलावर भी शामिल था। इस वीडियो से ये संकेत मिलते हैं कि यदि वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति बोqल्जयम में पकड़े गए दो संदिग्ध सह अपराधियों में से एक नहीं है तो यह संभव है कि २६ वर्षीय सालह अब्देसलाम के साथ-साथ एक दूसरा अज्ञात हमलावर भी हो सकता है, जो फरार है। पेरिस में शुक्रवार को हुए जनसंहार के बाद प्रâांस और बोqल्जयम की पुलिस ने अब्देसलाम की खोज के लिए अभियान चलाया हुआ है। जांच से जुड़े सूत्र के मुताबिक वीडियो से यह संकेत मिलता है कि रात साढ़े नौ बजे जब ला बोन बियेर नामक बार के सामने आतंकियों ने गोलीबारी करके पांच लोगों को मार डाला, उस दौरान इस्तेमाल की गई काली सीटों वाली कार में एक तीसरा संदिग्ध भी मौजूद था। यह वीडियो दिखाता है कि हमलावरों ने कार से गोलीबारी की। यह कार बाद में पूर्वी पेरिस में मोंट्रियल में मिली थी। इसमें तीन रूसी राइफलें भी मिली थीं। जांच से जुड़े एक अन्य करीबी सूत्र ने बताया कि कार में मौजूद तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

No comments:

Post a Comment